टीवी कलाकार हमेशा अपने सह कलाकारों से जुड़े होते हैं। ऐसे में आम जनता के लिए ये सोचना स्वाभाविक है कि अभिनेता या अभिनेत्री अपने सह कलाकार से एक विशेष बंधन साझा कर सकते हैं खासकर जब वे व्यवहारिक रूप से साथ होते हैं। लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय टीवी जगत में ऐसे कई कलाकार हैं जिनकी पत्नियां अभिनय जगत से नहीं है। इन serial actor में से बहुत से लोग पहले से ही शादी कर चुके हैं। इनमे से हम अपने पसंदीदा कलाकार के अलावा शायद ही किसी अन्य कलाकार की पत्नी के बारे में कुछ जानते हों खासकर की तब जब वे फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हों।
ये रही उन indian tv actors की सूचि जिनकी बीवी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं-
1. रणविजय सिंह
रोडीज़ से प्रसिद्ध हुए रणविजय सिंह को आज कौन नहीं जनता। उनकी शादी को भी काफी समय हो चूका है। रणविजय सिंह की बीवी है “प्रियंका वोहरा”। प्रियंका पेशे से एक मॉडल है। वो और रणविजय एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे और तब ही प्यार हो गया था। यूँ तो रणविजय की पत्नी बॉलीवुड गलियारों से दूर ही रहती हैं। लेकिन रणविजय कई मौकों पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं।
2. रजत टोकस
धारावाहिक कार्यक्रम पृथ्वीराज चौहान से चर्चा में आये रजत टोकस लाखो दिलों की धड़कन थे। उन्होंने 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड “सृष्टि नायर” से अचानक शादी कर सब को चौंका दिया था। सृष्टि नायर एक थिएटर अभिनेत्री हैं। रजत और श्रष्टि के बीच शादी से पहले से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों को कई बार चिल्लोट करते रेस्टॉरेंट में देखा गया है।
3. करणवीर वोहरा
कलाकार और निर्माता करणवीर वोहरा का फिल्मी जगत में खासा नाम है। लेकिन जब बात आती है उनकी पत्नी की तो लोग उन्हें नहीं जानते है। करणवीर की पत्नी हैं “तीजे सिधु”। तेज एक निर्माता, अभिनेत्री और आर.जे हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं एक प्रक्षिशित घूमर डांसर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। करणवीर और तीजे की जोड़ी टीवी दुनिया की सबसे लोकप्रिय television couples में से एक हैं। आज करणवीर और तीजे की दो बेटियां हैं जिनका नाम राया बेला बोहरा और विएना बोहरा है।
4. अनस राशिद
कलर्स चैनल पर आये कार्यक्रम दिया और बाती हम से प्रसिद्ध हुए अनस राशिद की अभी हाल ही में शादी हुई है। उनकी पत्नी का नाम है “हिना इक़बाल” और वो एक कॉर्पोरेट लेडी हैं। अनस और हिना की साथ में छुट्टियां मानते कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अक्सर देखा जाता है की सीरियल एक्टर किसी टीवी कलाकार को ही अपना हमसफ़र चुनते हैं। जिसकी वजह है की उनकी पत्नी शादी के बाद उनके काम को बखूबी समझ पाए। हिना भले ही टीवी बैकग्राउंड से नहीं हैं लेकिन वे अपने पति अनस के काम को बखूबी समझती हैं और उन्हें काम करने की पूरी आजादी देती हैं।
5. जय सोनी
स्टार प्लस पर कई नाटक में लीड रोल कर चुके जय सोनी भी छोटे परदे पर अपनी अछि पहचान रखते हैं। उनकी शादी 2014 में “पूज शाह” से हो गई थी। पूजा एक फुटवेअर डिज़ाइनर हैं। बता दें की जय और पूजा की जोड़ी टीवी दुनिया की सबसे खूबसूरत television couples में से एक हैं। दोनों ही पति पत्नी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसमे दोनों को साथ मौज मस्ती करते देखा जाता है।