रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ही कलाकार आज के समय में सभी युवाओं के चहेते सुपरस्टार हैं। यही वजह है की जनता दोनों की शादी से जुड़ी हर खबर की पल पल की अपडेट जानना चाहती है। वैसे कुछ दिनों पहले से ही दीपिका और रणवीर दोनों के घर में शादी की तैयारियां और मेहमानों की आवाजाही शुरू हो गयी थी।
जहाँ कुछ दिनों पहले ‘दीपिका’ के बैंगलोर स्थित घर पर पूजा की कुछ तस्वीरें सामने आई। वहीं ‘रणवीर’ के घर में भी हल्दी की रस्म और रिश्तेदारों की भीड़ से शादी की रौनक का अनुमान फैंस को हो गया था। बता दें की दीपिका और रणवीर दीवाली मानाने के बाद अब 9 नवंबर की रात विदेश में अपनी शादी के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका को साथ साथ देखा गया। रणवीर पूरे समय दीपिका का हाथ पकडे हुए नजर आए। साथ ही में दोनों के परिवार के लोग भी थे।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर और दीपिका इटली की कोमो लेक पर शादी करेंगे। यह लेक डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ही जानी जाती है। यहाँ अब तक लगभग 250 से भी ज्यादा सेलिब्रिटीज और वीआईपी की शादियां हो चुकी हैं। हॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता टॉम क्रूज ने भी यहीं विवाह रचाया था। इतना ही नहीं हाल हे में मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी ने भी आनंद पीरामल के साथ इसी लेक पर सगाई की है।
यह भी पढ़िए : जानिए रणवीर और दीपिका में से किसकी संपत्ति है सबसे ज्यादा
इंटरनेट रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका और रणवीर सिंह की शादी इटली की इसी लेक पर 14 और 15 नवंबर को होगी। अब क्युकी ‘रणवीर’ पंजाबी परिवार से ताल्लुकात रखते हैं और ‘दीपिका’ साउथ इंडियन हैं। इसलिए शादी दो दिन तक दोनों परिवारों के रीती रिवाज से की जाएगी पहले 14 नवंबर को शादी पंजाबी रीति रिवाजों से की जाएगी। फिर 15 नवंबर को दीपिका के परिवार अनुसार साउथ के रीति रिवाजों से की जाएगी।
तो दोस्तों आपको रणवीर और दीपिका की जोड़ी कैसी लगती है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।