बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। अगले महीने प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा जैसे कलाकारों की शादी आने से पहले बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी ‘दीपिका पादुकोण‘ और ‘रणवीर सिंह’ की शादी की खबरों से आज कल बाजार गरम है। दीपिका और रणवीर दोनों ही इस वक़्त फिल्मी दुनिया के सबसे शीर्ष कलाकारों में से एक हैं। ऐसे में लोगों के मन में आम तौर पर ये सवाल उठता है की दोनों में किसकी संपत्ति ज्यादा है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस सवाल का जवाब।
दीपिका और रणवीर ने साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे से राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी फिल्में इस जोड़ी के सुपरहिट होने का सबूत हैं। बात करें अगर ‘दीपिका पदुकोण’ की संपत्ति की तो बता दें की 2017 में चर्चित मैगजीन ‘फोर्ब्स’ की 100 सबसे मशहूर हस्तियों की सूची में दीपिका पादुकोण का 11वा स्थान था। दीपिका अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रूपए फीस लेती हैं। इसके अलावा अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापनो से भी कमाती हैं।
इतनी है दीपिका और रणवीर की संपत्ति :
दीपिका फिएमा डी विल्स, तनिष्क, लोरिएल, लक्स, एक्सिस बैंक, एसियन पेंट्स, गोआईबीबो आदि ब्रांड के प्रमोशन करती हैं और प्रत्येक ब्रांड प्रमोट करने के लिए 4 से 5 करोड़ रूपए लेती हैं। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार दीपिका की संपत्ति 2017 में लगभग 60 करोड़ बताई गई थी। जबकि 2018 में इंटरनेट रिपोर्ट्स के अनुसार यह 102 करोड़ रूपए के आसपास है।
बात करें अगर ‘रणवीर सिंह’ की संपत्ति की तो बता दें की 2017 में ‘फोर्ब्स’ की 100 सबसे मशहूर हस्तियों की सूची में रणवीर सिंह का 10वा स्थान था। रणवीर मेक माय ट्रिप, वीवो, रूपा फ्रंटलाइन, डुरेक्स, चिंग चाइनीज आदि कंपनी के ब्रांड अम्बेस्डर हैं। फोर्ब्स ने 2017 में रणवीर की संपत्ति 62.6 करोड़ बताई थी।
इंटरनेट रिपोर्ट्स की माने तो 2018 में रणवीर की संपत्ति लगभग 136 करोड़ है। इससे ये साफ़ जाहिर होता है की रणवीर दीपिका से ज्यादा अमीर हैं। हलाकि इन सब बातों से अब कोई फर्क नहीं पड़ता। क्युकी दोनों ही कलाकार अब एक हो चुके हैं।
तो दोस्तों आपको रणवीर और दीपिका की जोड़ी कैसी लगती है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें फॉलो करें।