आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं और अपनी सफलता का परचम लहरा रहीं हैं। पढाई या खेल में ही नहीं बल्कि बात करें अगर राजनीति की तो भारत में महिलाओं ने राजनीती में भी हमेशा से अपना परचम लहराया है। अपनी कूटनीति, चपलता, राजनीति और कड़े फैसले लेने की शक्ति इन महिला राजनेताओं को अन्य नेताओं से अलग बनाती हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको भारत की कुछ ऐसे ही शक्तिशाली महिला नेताओं के बारे में बताएंगे।
1. सोनिया गांधी
भले ही कांग्रेस को 2014 लोकसभा चुनाव में मिली करारी हरार से ‘सोनिया गाँधी’ के ऊपर कई सवालों उठे हों। लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी सालों तक पार्टी को एकजुट रखने में कामयाब रहीं हैं। एक महिला होने के नाते ये बड़ी बात है।
2. सुषमा स्वराज
25 साल की उम्र में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री और किसी राष्ट्रीय पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता बनी ‘सुषमा स्वराज’ को भारत की सबसे शक्तिशाली महिला नेता में से एक माना जाता है। वे आज भारत की विदेश मंत्री हैं।
3. ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यामंत्री ‘ममता बनर्जी’ अपने कड़े फैसले और कूटनीति के लिए जानी जाती हैं। पश्चिम बंगाल में लोग उन्हें दीदी कहकर बुलाते हैं।
4. स्मृति ईरानी
कभी टीवी सीरियल ‘क्युकी सास भी कभी बहु थी’ में लीड रोल निभा चुकी ‘स्मृति ईरानी’ साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष ‘राहुल गांधी’ के खिलाफ वे अमेठी से चुनाव लड़ी और उन्हें कड़ी टक्कर दी। मोदी सरकार में उन्हें मानव संसाधन जैसा महत्वपूण विभाग दिया गया है।
5. उमा भारती
वर्ष 2003 से 2004 के बीच मध्यप्रदेश की मुख्यामंत्री रहीं ‘उमा भारती’ का जुझारु स्वभाव उन्हें सशक्त महिला नेताओं की श्रेणी में खड़ा करता है। वे आज भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री हैं।
तो दोस्तों आपके अनुसार कौन है भारत की सबसे शक्तिशाली महिला नेता नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।