आलू सबसे आम और महत्वपूर्ण भोजन स्रोतों में से एक है। लगभग हर तरह की सब्जियों के साथ मिलाकर आलू को पकाया और खाया जाता है। इसके अलावा अन्य तरह के व्यंजन चाट पकोड़े बनाते समय भी आलू का उपयोग किया जाता है। जिसे सभी मजे से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है आलू खाने के कुछ नुक्सान भी हैं। जी हाँ, आज हम आपको आलू से होने वाली समस्याएं के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है जिससे की पेट में गैस बनने की समस्या हो जाती है।
2. आलू को ज्यादा खाने से फेट और कैलोरी में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं तो तुरंत आलू का सेवन करने से बचें।
3. आलू का सेवन शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है। जिससे मधुमेह यानी कि डायबिटीज की समस्या जन्म लेती है।
4. वात, अफारा और कब्ज की बीमारी होने पर आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है।
5. अगर आपको जोड़ो में दर्द या सूजन जैसी समस्या है तो आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक आलू खाने से शरीर में नेचुरल इन्फ्लेमेट्री सब्सटेंसेज ग्लाइकोएल्केनॉइड की मात्रा काफी बढ़ जाती है जो सूजन जैसी समस्या का जिम्मेदार होता है।
6. सड़े व हरे आलू कभी नहीं खाना चाहिए कहते हैं कि ये हरे रंग के आलू जहरीले होते हैं। इसमें कैमिकल सोलेनिन होता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में हरे आलू खा जाते है तो आपको फ़ूड पोइज़निंग हो सकती है। जिसके बाद चक्कर आना, जी मिचलाना, उलटी होना आदि समस्या हो सकती हैं। फ़ूड पोइज़निंग बढ़ जाने से अंत में मौत होने की रिपोर्ट भी पाई जा चुकी है।
तो दोस्तों आपको यह खबर कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।