लोग हमेशा जानकारी चाहते हैं की सभी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति में से दुनिया में सबसे ज्यादा आय कौनसे नेता की है। तो बता दें दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन अमेरिका के rashtrapati डोनाल्ड ट्रम्प का है। वो बात अलग है कि अमेरिका के सबसे धनि व्यक्तियों में से एक डोनाल्ड ट्रम्प सरकार से मिलने वाले इस वेतन में से सिर्फ 1$ ही रखते है और बाकी दान में चला जाता है।
किसी भी देश के प्रधानमंत्री , rashtrapati और राष्ट्राध्यक्षों का वेतन जानना हमेशा से कौतुहल का विषय रहा है। लोगों में उनके देश के प्रधानमंत्री या president salary जानने की जितनी ललक है उतनी ही उत्सुकता यह जानने की भी है उनके देश के नेताओं की आय दूसरे देश के नेताओं के मुकाबले कम है या ज्यादा। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के 11 सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेताओं ( politician salary) की सूची जिसे इंटरनेट पर उपलब्ध विविध जानकारी के स्त्रोत पर बनाया गया है।
ये है दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेताओं की सूची :
1. डोनाल्ड ट्रम्प
विश्व के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की बात हो या सबसे शक्तिशाली मुल्क की अमेरिका आज हर मामले में शीर्ष स्थानों पर है और दुनिया के समृद्ध देशों में से एक है। ऐसे अमीर देश के राष्ट्रपति की आय तो निश्चित ही सबसे ज्यादा होगी। बता दें की american president salary 2.5 करोड़ रूपए है। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रम्प को दूसरे भत्ते के रुप में 30 लाख रूपए अलग से भी मिलते हैं जिस पर कोई टैक्स नहीं लगता।
2. जस्टिन तरुदेओ
क्षेत्रफल के मामले में दुनिया की दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा भी आज विश्व की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाये हुए है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन तरुदेओ दुनिया के ऐसे दूसरे नेता है जिसकी तन्खा सबसे ज्यादा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन तरुदेओ को 1.7 करोड़ रूपए सालाना आय के रूप में मिलते हैं।
3. एंजेला मर्केल
दुनिया के 10 सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली नेताओं का जिक्र होता है तो जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का नाम भी सामने आता है। एंजेला मर्केल की सालाना आय 1.5 करोड़ रूपए के आसपास है। इसके अलावा उन्हें जर्मन सरकार की तरफ से दूसरी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
4. सिरिल रमफोसा
साउथ अफ्रीका भी आज एक शक्तिशाली मुल्क के रूप में आगे बढ़ रहा है। फरबरी 2018 में राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति सिरिल रमफोसा को अफ्रीका का राष्ट्रपति घोषित कर दिया गया। बता दें की दक्षिण अफ्रीका के president salary सालाना 1.4 करोड़ रूपए है।
5. थेरेसा मे
आज भी राजा महाराजाओं की परंपरा कायम रखने वाला देश ब्रिटैन दुनिया के सबसे अमर देशों में से एक कहलाता है। ब्रिटैन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे हैं। जो की दुनिया की सबसे चर्चित प्रधानमंत्री भी कहलाती हैं। जानकारी के लिए बताएं तो ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की वार्षिक आय 1.35 करोड़ रूपए है।
6. शिंजो अबे
परमाणु बम की मार झेल चुका जापान अब फिर से खुद को खड़ा कर चुका है। जापान आज ना सिर्फ खुद को हाईटेक बना चुका है बल्कि अपनी टेक्नोलॉजी से दुनिया को भी हैरान कर रहा है। ऐसे में जापानी प्रधानमंत्री भला politician salary में बाकि देशों से पीछे कैसे रह सकते हैं। बता दें की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की सालाना आय 1.30 करोड़ रूपए है।
7. एम्मानुएल मैक्रॉन
खूबसूरत राष्ट्र पेरिस आज दुनिया भर में अपने पर्यावरण शांति समझौते और सुंदरता के लिए मशहूर है। बता दें की यह देश लाखों पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मानुएल मैक्रॉन है। फ्रांस president salary की बात करें तो एम्मानुएल मैक्रॉन को 1.25 करोड़ रूपए सालाना तन्खा के रूप में मिलते हैं।
8. व्लादीमिर पुतिन
दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेताओं की बात आए और रूस के rashtrapati व्लादीमिर पुतिन का नाम ना आए ऐसा तो भला हो नहीं सकता। बता दें की व्लादीमिर पुतिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपतियों में से एक हैं। इंटरनेट सूत्रों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की सालाना आय करीब 85 लाख रूपए के आसपास है।
9. मिचेल टीमर
साउथ अमेरिका महाद्वीप का मुल्क ब्राज़ील कई मामले में बड़ा रोचक है। वैसे आपने ब्राज़ील का नाम फुटबॉल या खूबसूरत बीच के लिए ही सुना होगा। बता दें की दुनिया के 10 श्रेष्ट अर्थव्यवस्थाओं में ब्राज़ील का 8वा स्थान है। ब्राज़ील की राष्ट्रपति मिचेल टीमर हैं जिन्हे 75 लाख रूपए वार्षिक आय के रूप में मिलते हैं।
10. नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं। बता दें की नरेंद्र मोदी जी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसे यूएन का सबसे बड़ा अवार्ड भी कहा जाता है। आज मोदी जी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। ऐसे में इस धाकड़ नेता की आय की बात करें तो सूचित कर दें की narendra modi salary करीब 30,300 डॉलर से कुछ ज्यादा यानी करीब 19.60 लाख रूपए है। इसके अलावा दैनिक भत्ते के हिसाब से मासिक 62 हजार रूपए और सांसद भत्ते के तौर पर 45 हजार रूपए अलग से मिलते हैं। सरकारी आवास और यात्रा की सुविधाओं के अलावा उन्हें निजी स्टाफ के तौर पर भी भत्ते मिलते हैं।
11. शी जिनपिंग
चीन अपने अविष्कारों से लगातार दुनिया को चौंका रहा है। इतना ही नहीं आज चीन की तकनीकी उत्पाद भी पूरे विश्व में खूब बिक रहे हैं। यही चीज आज चीन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाती है। चीन के rashtrapati शी जिनपिंग हैं जिनकी वार्षिक आय 14 लाख रूपए है।
यह भी पढ़िए :
- कौन होगा 2019 में भारत का अगला प्रधानमंत्री ?
- ये हैं दुनिया की सबसे सुन्दर राष्ट्रपति, देखें तस्वीरें
- लालू का बेटा है बेहद आक्रमक, पीएम मोदी को तक दे चुका है धमकी
आपके अनुसार भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी होनी चाहिए, अपने दिल की बात नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। साथ ही साथ इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें।