जिंदगी में कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता लेकिन फिर भी प्रकृति के नियमानुसार हर इंसान का बुढ़ापा आ ही जाता है। इंसान जब तक हो सके अपना बुढ़ापा छुपाने की कोशिश करता है। कई बार लोग अपनी फिटनेस और खूबसूरत चेहरे की बदौलत ज्यादा उम्र के हो कर भी कम उम्र के दिखाई पड़ते हैं। उम्र छुपाने के लिए कोई अपने बालों को काला करता है तो कोई तरह तरह की जड़ी बूटी खा कर अपनी त्वचा को कसावटी बनाता है। लेकिन आज हम जिस इंसान की बात करने जा रहे हैं उसकी सोच औरों से कुछ अलग है।
तस्वीर में नजर आ रहे इस आदमी का नाम ‘पावेल लडजाक’ है। पावेल इंटरनेट की दुनिया में ‘पोलिश वाइकिंग’ के नाम से भी जाने जाते हैं। पावेल मुख्या रूप से एक पर्सनल ट्रेनर और फिटनेस मॉडल हैं। वे 16 वर्ष की उम्र से ही बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पावेल की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं। जनता उन्हें 70 वर्ष का बूढ़ा जिसने खतरनाक बॉडी बना रखी है ये समझ कर हैरान हो रही है जबकि सच्ची कुछ और है। दरअसल पावेल की उम्र अभी महज 35 वर्ष है। परन्तु उन्होंने खुद को एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में ढाल रखा है। पावेल इस लुक में रहने की वजह से काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हो चुके हैं। आज जहाँ एक आम इंसान खुद को जवान रखने में अपनी सूरत पर हजारों रूपए खर्च कर देता है। वहीं इसके विपरीत पावेल खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए अपने रूप पर काफी खर्च करते हैं।
पावेल ने अपने बाएं कंधे पर टैटू भी बनवा रखा है जिससे उनका लुक इटली के जानी मानी हस्ती ‘ज्ञानलुका वच्ची’ से काफी मिलता है। पावेल बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वे आज खुद की जिम चलने के साथ-साथ इंटरनेट के माध्यम से भी लोगों को फिट रहने की प्रेरणा देते हैं।
तो दोस्तों आपको पावेल लडजाक का ये लुक कैसा लगा नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।