आज के समय में इंटरनेट लोगों को जानकारी देने और मनोरंजन उपलब्ध करने के उपलक्ष से सबसे बढ़िया माध्यम बन गया है। हर साल करोड़ों लोग इंटरनेट से जुड़ते जा रहे हैं। चुटकियों में घर बैठे बैठे इंसान किसी भी व्यक्ति या वास्तु की सटीक जानकारी गूगल पर सर्च करके एकदम विस्तार में पा सकता है। हर साल गूगल कंपनी अपने सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी चीजों की लिस्ट बनाती है। इस साल भी गूगल ने अपने सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों की सूची जारी की है। तो चलिए जानते हैं की आखिर कौनसी है 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली फिल्में।
1. टू पॉइंट ओ (2.0)
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 काफी समय से चर्चा में थी। फिल्म के मेहेंगे बजट की बात हो या अक्षय कुमार के विलेन बनने की बात हो, इस फिल्म ने कई मुद्दों पर दर्शकों का ध्यान खींचा। नतीजा साल भर यह फिल्म गूगल पर ट्रेंड में रही और 2018 की सबसे ज्यादा सर्च करने वाली फिल्म बन गई।
2. बागी 2
बाघी फिल्म की सफलता के बाद इस वर्ष एक बार फिर टाइगर श्रॉफ ‘बाघी 2’ फिल्म से जबरदस्त एक्शन लोगों के सामने ले कर आए। यह पहला मौका था जब टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पत्नी लीड एक्ट्रेस थी। नतीजा दोनों की जोड़ी से फिल्म सुपरहिट हुई।
3. रेस 3
ईद 2018 में आई सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की पटकथा लोगों को पसंद नहीं आई बाबजूद खराब रेटिंग के फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 303 करोड़ का कारोबार किया। यह फिल्म गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने फिल्मों में तीसरे पायदान पर रही।
4. एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर
मार्वल कॉमिक्स के फैंस आज भारत में कम नहीं है। यही वजह है की ‘एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर’ भारत से 204 करोड़ का कलेक्शन करके गई है। मार्वल के फैंस में साल भर इस फिल्म को लेकर बेताबी रही। अब इसके अगले पार्ट को लेकर भी वही बेचैनी देखी जा सकती है।
5. टाइगर जिंदा है
22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ ऐसी सुपरहिट हुई की 2018 में भी लोग इसे सर्च करते रहे। बता दें की टाइगर जिन्दा है में लम्बे समय बाद एक बार फिर दर्शकों को सलमान और कटरीना की लोकप्रिय जोड़ी देखने को मिली थी।
6. संजू
संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म ‘संजू’ वर्ष 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही है। फिल्म की कहानी और फिल्म में रणवीर कपूर की एक्टिंग दोनों ही शानदार रही थी। यह फिल्म गूगल की सर्च रैंकिंग में छठे नंबर पर रही।
7. पद्मावत
भारी विरोध का शिकार हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ आखिर 25 जनवरी को रिलीज हो कर वर्ष 2018 की पहली सुपरहिट फिल्म बनी । बार बार फिल्म की रिलीज कैंसिल होना और तमाम मुद्दों की वजह से यह फिल्म कई दिनों तक गूगल पर ट्रेंडिंग में रही है।
8. ब्लैक पैंथर
29 जनुअरी 2018 को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर‘ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में 9वे स्थान पर रही है। विज्ञान पर आधारित इस एक्शन फिल्म को हिन्दुस्तान में भी लोगों ने खूब पसंद किया। यही वजह है की यह भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गयी फिल्मों में अपनी जगह बना पाई।
9. धड़क
सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक ‘धड़क’ भी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म जहान्वी कपूर की डेब्यू फिल्म थी। श्रीदेवी के देहांत के बाद लोगों की हमदर्दी जहान्वी के साथ काफी थी। यह भी फिल्म को बूस्ट करने की एक बड़ी वजह बनी।
10. डेडपूल 2
फिल्म डेडपूल की सफलता के बाद 18 मई 2018 को रिलीज हुई फिल्म ‘डेडपूल 2’ की कहानी को दर्शकों द्वारा खूब सरहाया गया। बता दें की इस फिल्म में डबिंग के लिए रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म सबसे ज्याद सर्च करने वाली फिल्मों में दसवे पायदान पर रही।
तो दोस्तों इनमे से कौनसी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद आई नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।