Modi news in hindi : 2019 के लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं। इसलिए राजनीतिक गलियारों से लेकर समाज के नुक्कड़ तक चुनाव को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। हर किसी के जुबान पर यही है कि वर्ष 2019 के चुनाव में भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। सभी की अपनी-अपनी राय है। ऐसे में देखना ये है की क्या नरेंद्र मोदी ही हमारे देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे या देश को कोई और नेता मिलने वाला है। अब क्युकी देश में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी बड़ी पार्टी नहीं है। तो कह सकते हैं की 2019 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए मोदी जी और राहुल गांधी ही होंगे।
वर्ष 2014 से 2019 तक अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने यूँ तो भारत की तरक्की के लिए बहुत से कार्य किए। कई योजनाए ले कर आए और बदलाव भी किए। लेकिन इन बदलावों से कई बार आम जनता को परेशानियां झेलना पड़ी। इतना ही नहीं वर्ष 2014 के चुनाव में महंगाई को मुद्दा बनाते हुए नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर कई निशाने साधे थे। जब की आज वही स्थिति बीजेपी सरकार के सामने भी खड़ी है। पेट्रोल और डीजल के दाम आज आसमान छू रहे हैं। डॉलर और अन्य विदेशी मुद्रा आज रूपए की तुलना में इतनी बढ़ गयी है जितनी आज तक कभी नहीं बड़ी। इन सभी को देखते हुए कहीं न कहीं जनता के मन में आक्रोश की भावना आई है। इसी स्थिति का फ़ायदा उठाते हुए विरोधी पार्टी ने भी pradhan mantri मोदी जी पर कई निशाने साधे हैं और जमकर आलोचना की है।
यह भी पढ़िए :
- दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेता
- ये हैं दुनिया की सबसे सुन्दर राष्ट्रपति, देखें तस्वीरें
- लालू का बेटा है बेहद आक्रमक, पीएम मोदी को तक दे चुका है धमकी
इसके अलावा बात की जाए देश के युवाओं की। तो इंडिया को डिजिटल करने से और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से लगातार घाट रही नौकरियों से आज बेरोजगारी की समस्या बढ़ गयी है। हर युवा इससे जूझ रहा है। ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार मानते हुए कई यवाओं के अंदर भी आक्रोश की भावना आई है। वही बात करें अगर राहुल गांधी की तो मीडिया के बीच भले ही उनका मजाक बनता रहा हो लेकिन शुरू से ही वे युवाओं के बीच खासा प्रसिद्ध रहें हैं।
तमाम चीजों को मद्दे नजर रखते हुए एक बात साफ़ है की विकास की दिशा में pradhan mantri नरेंद्र मोदी ने कई पहल की। हलाकि कुछ फैसले विफल साबित हुए लेकिन फिर भी वे अब तक के सबसे सफल भारतीय प्रधानमंत्रियों में से एक हैं। इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी जी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें की इसे यूएन का सबसे बड़ा अवार्ड भी कहा जाता है। मोदी जी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हे इस अवार्ड से नवाजा गया है। अब देखना ये है कि क्या मोदी जी अपना जादू 2019 के चुनाव में भी दिखा पाएंगे या इस बार राहुल गांधी को भारत की जनता अपना प्रधानमंत्री चुनेगी।
आपके अनुसार 2019 में भारत का प्रधानमंत्री किसे चुना जाएगा अपने दिल की बात नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। साथ ही साथ इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें।