फिल्मी सितारों के लिए ही नहीं बल्कि टीवी जगत के कलाकारों के लिए भी 2018 का साल शादी व्याह की धूम धाम से भरा हुआ साल रहा। इस वर्ष कई कलाकारों को नया प्यार मिला व कई सितारे अपने मनपसंद हमसफर चुन कर विवाह सूत्र में भी बंध गए। इनमे से कुछ कलाकार अपनी शादी की चकाचौंध से यूँ तो साल भर मीडिया में छाए रहे जबकि कुछ की शादी से शायद आप अभी भी अनजान होंगे। तो चलिए आज हम आपको वर्ष 2018 में विवाह सूत्र में बंधने वाले 5 मशहूर टीवी कलाकरों की जोड़ियों से रूबरू करवाते हैं।
कपिल शर्मा – गिन्नी चतरथ
भारत के सबसे चहेते कॉमेडियन ‘कपिल शर्मा’ अपनी गर्लफ्रेंड ‘गिन्नी चतरथ’ के साथ 12 दिसंबर को विवाह सूत्र में बंध गए। कपिल अपनी शादी को लेकर लम्बे समय से खबरों में थे। जालंधर (पंजाब) में हुई कपिल की शादी में कई पंजाबी गायक और कॉमेडियंस ने शिरकत की। बता दें की शादी के बाद अब 24 दिसंबर को कपिल मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों को रिसेप्शन पार्टी देंगे।
रुबीना दिलाइक – अभिनव शुक्ला
ज़ी टीवी कार्यक्रम छोटी बहू फेम ‘रुबीना दिलाइक’ को तो आप सभी जानते ही होंगे। रुबीना टीवी जगत में तो मशहूर हैं ही साथ ही वे कई ब्यूटी कांटेस्ट भी जीत चुकी हैं। रुबीना 4 साल से रिलेशनशिप में थीं। इस वर्ष 21 जून को वे अपने बॉयफ्रेंड ‘अभिनव शुक्ला’ से शादी कर चुकी हैं। रुबीना की शादी उनके होमटाउन शिमला में एक निजी कार्यक्रम सपन्न कर हुई।
दीपिका कक्कड़ – शोएब इब्राहिम
कलर्स चैनल का सुपरहिट शो ससुराल सिमर का से लोकप्रिय हुईं ‘दीपिका कक्कड़’ अपने कोस्टार ‘शोएब इब्राहिम’ से 22 फरबरी 2018 को निकाह कर चुकी हैं। दीपिका की शादी शोएब के होमटाउन भोपाल में हुई। दोनों ने शादी के बाद अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर भी की थीं।
गौरव चोपड़ा – हितिशा चेरांडा
बिग बॉस 10 फेम ‘गौरव चोपड़ा’ ने 19 फरबरी 2018 को ‘हितिशा चेरांडा’ से शादी की। दोनों ने एक निजी समारोह का आयोजन करते हुए सिर्फ अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही अपनी शादी में सम्मलित किया। अचानक हुई इस शादी के बाद जब गौरव के फैंस को उनके बारे में पता चला तो सभी अचरज में पड़ गया थे।
रोशेल राव – कैथ सेक्वेरा
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं ‘रोशेल राव’ को भला कोई कैसे भूल सकता है। बता दें की रोशेल ‘द कपिल शर्मा’ शो में लॉटरी का किरदार निभाती थीं। रोशेल और कैथ सेक्वेरा कई वर्षों से रिलेशनशिप में थे। आखिरकार दोनों ने 3 मार्च 2018 को तमिलनाडु के एक बीच पर फिल्मी स्टाइल में विवाह किया। जानकारी दे दें की रोशेल के पति कैथ भी कई फिल्मों और कार्यक्रम में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़िए : इन भारतीय टीवी कलाकारों की बीवी को नहीं जानते होंगे आप, देखें तस्वीरें
तो दोस्तों इनमे से आपको कौनसी जोड़ी सबसे प्यारी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।