भारतीय संस्कर्ति अपनी विविधताओं के लिए जानी जाती है। यहाँ तरह तरह के रीती रिवाजों की परंपरा है। पुराने समय से चली आ रहीं विवाह में अपनाए जाने वाली इन परम्पराओं का पालन आज भी किया जाता है। कुछ नियम और परम्पराए वर और वधू दोनों के लिए समान रूप से लागू होती हैं। ऐसी ही एक परम्परा है दूल्हा दुल्हन को हल्दी लगाना।
वैसे तो विवाह से पूर्व दूल्हा दुल्हन को हल्दी लगाने के कई कारण हैं लेकिन ये हैं इनमे से कुछ प्रमुख कारण
1. हल्दी को पवित्र माना गया है इसके पवित्रता के कारण ही इसका लेप वर वधु के शरीर पर लगाया जाता है ताकि विवाह से पूर्व ये दोनों भी शास्त्रों के अनुसार पूरी तरह से पवित्र हो सकें।
2. हल्दी से त्वचा में चमक बढ़ती है। इससे चेहरे का आकर्षण और भी बढ़ जाता है।
3. हल्दी को एक औषधि माना जाता है। इसके उपयोग से त्वचा संभंधित कई प्रकार की बीमारियों का इलाज हो जाता है।
4. शास्त्रों में बताया गया है की हल्दी में एक खास तरह की गंध होती है जो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
तो दोस्तों आपको यह खबर कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।