बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन शहंशाह की बुलंद आवाज के साथ फिल्म शमिताभ मे अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके ‘धनुष’ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड फिल्म ‘रांझणा’ का कुंदन तो आप सभी को याद ही होगा। जी हां वही कुंदन जो जोया के प्यार में अपनी हथेली बार बार काट लेता था। बता दें कि साउथ में तो धनुष पहले से ही काफी फेमस थे। लेकिन बॉलीवुड की फिल्म ‘रांझणा’ के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें बेहद पसंद किया है।
दरअसल धनुष साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक ‘कस्तूरी राजा’ के बेटे हैं। धनुष का असली नाम ‘वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा’ है। धनुष ने अपने करियर की शुरूआत पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’से की थी। धनुष की 2003 में आई फिल्म ‘तिरुदा तिरुदी’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। धनुष को इसी फिल्म के बाद से साउथ सिनेमा में खासी पहचान मिली थी। बता दें कि धनुष कभी भी अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। वह एक शेफ बनना चाह रहे थे। उन्होंने इसके लिए होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने का भी सोचा था।
इतनी है संपत्ति
धनुष ने एक इंटरव्यू में बताया की जब भी कोई एक्टर उनके पिता से मिलने आता था वे खुद को कमरे में बंद कर लेते थे। बाद में पिता और भाई के कहने पर ही धनुष ने फिल्मों में हाथ आजमाया। वैसे इस बात का शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि कम उम्र में ही धनुष करीब 64 करोड़ की संपति के मालिक हैं। धनुष का भी स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर ‘रजनीकांत’ के जैसा है। धनुष के पास पम्मल (चेन्नई) में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक धनुष ने ये घर साल 2013 में खरीदा है। इसके साथ ही उनके पास गेस्ट हाउस भी है। जानकारी दे दें कि धनुष को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। फिल्म ‘आदुकलम’ के लिए साल 2011 में धनुष को सर्वश्रेष्ठ एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। दरअसल एक फिल्म के लिए धनुष 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके साथ ही अन्य एंडोर्समेंट से भी वह खूब कमाई करते हैं। आपको बता दें कि साउथ सिनेमा में धनुष सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं।
तो दोस्तों आपको धनुष एक अभिनेता के रूप में कैसे लगते हैं नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।