शादी का मौका किसी भी इंसान के लिया खास मौका होता है। अपनी शादी के लिया हर इंसान महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देता है और अपने इस कभी ना भूलने वाले दिन के लिए दिल खोल कर खर्च भी कर देता है। जब आम इंसान अपनी शादी में तमाम चमक धमक दिखने की कोशिश करते हैं तो फिर ऐसे में बॉलीवुड सितारे भला कैसे पीछे रह सकते हैं। जी हाँ आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ‘दीपवीर’ (दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह) की जो की हाल ही में विवाह सूत्र में बंधे हैं।
दीपिका और रणवीर के यहाँ शादी की रस्में नवंबर महीने की शुरुआत से ही शुरू हो गयीं थी। दोनों सुपरस्टार के परिवार 9 नवंबर को इटली के लिए रवाना हो गए थे। जहाँ मशहूर ‘कोमो लेक’ के पास लगभग एक हफ्ते तक दीपवीर की शादी के अलग अलग फंक्शन चलते रहे। 14 नवंबर को कोकणी रीती रिवाजों से जबकि 15 नवंबर को सिंधी रीती रिवाजों से दोनों का विवाह हुआ।
इंटरनेट रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका और रणवीर ने इटली में अपने मेहमानों के रुकने पर ही एक हफ्ते में कुल 1 करोड़ 73 लाख रूपए खर्च किए। इसके अलावा Villa Del Balbianello में हुई इस शादी में हॉल और डेकोरेशन का खर्च अलग से शामिल है। जिसमे शादी की 3 सेरेमनी की बात की जाए तो सिर्फ हॉल का खर्च ही लगभग 22 लाख रूपए के आस पास है। इसके अतिरिक्त दीपिका की वेडिंग रिंग 1.5 से 2.5 करोड़ रूपए, मंगलसूत्र और बाकी ज्वेलरी की कीमत लगभग 3 करोड़ रूपए बताई जा रही है।
इतना ही नहीं दीपवीर ने शादी के बाद अपने लोकल गेस्ट को 24 नवंबर को बंगलुरु में एक रिसेप्शन दे दिया है। इसके अलावा मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी एक 28 नवंबर को और दूसरी 1 दिसंबर को रखी गयी है। दीपवीर ने 1 दिसंबर वाला रिसेप्शन बॉलीवुड के लिए रखा है। जिसे ग्रैंड रिसेप्शन माना जा रहा है। अगर सभी कुछ पर नजर डालें तो दीपिका और रणवीर की शादी का बजट 25 से 30 करोड़ रूपए के आस पास का बताया जा रहा है।
तो दोस्तों आपको रणवीर और दीपिका की जोड़ी कैसी लगती है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।