बॉलीवुड इंडस्ट्री चमक धमक वाली इंडस्ट्री कही जाती है। यहाँ कलाकार अपनी शान ओ शौकत के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। एक समय था जब बॉलीवुड में अभिनेत्रियां बड़े बड़े उद्योगपति या क्रिकेटर्स को अपना हमसफ़र चुनती थीं। लेकिन बता दें की अब ये ट्रेंड बदल चुका है। आज ज्यादातर अभिनेत्रियां विदेशी लड़के को अपना पति स्वीकार कर रहीं हैं। बॉलीवुड में अब तक कई अभिनेत्रियां ऐसा कर चुकी हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के नाम।
श्रिया सरन
सुपरहिट फिल्म दृश्यम में नजर आयीं अभिनेत्री ‘श्रिया सरन’ भले ही बॉलीवुड में कम जानी जाती हों लेकिन वे साउथ में दर्जनों हिट फिल्में दे चुकी हैं। श्रिया ने वर्ष 2018 में अपने बॉयफ्रेंड ‘अन्द्रेई कॉसचीव’ से शादी कर ली। श्रिया के पति अन्द्रेई कॉसचीव रूस के रहने वाले हैं और वे एक नेशनल लेवल के टेनिस खिलाडी है।
प्रीति जिंटा
खूबसूरत अभिनेत्री ‘प्रीति जिंटा’ ने बॉलीवुड में एक से एक फिल्में करके खूब नाम कमाया। यूँ तो उनका नाम कई अभिनेता और खिलाडियों के साथ जुड़ा। लेकिन शादी की उन्होंने 2016 में अमरीकी उद्योगपति ‘जीन गुडइनफ’ से। बता दें की जीन प्रीति से 10 साल छोटे हैं।
प्रियंका चोपड़ा
किसे पता था की सुपरहिट अभिनेत्री ‘प्रियंका चोपड़ा’ को जिस हमसफर की तलाश है वो उन्हें बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में मिलेगा। वर्ष 2018 में प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे अमरीकी अभिनेता और गायक ‘निक जोनस’ से विवाह कर सबको हैरान कर दिया।
सेलिना जेटली
अपना सपना मनी मनी और नो एंट्री जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ‘सेलिना जेटली’ ने वर्ष 2011 में दुबई के जाने माने बिजनेसमैन ‘पीटर हाग’ से शादी की और दुबई जा कर ही बस गयीं। बता दें की पीटर का होटल चैन का बिज़नेस है और वे अरबों की संपत्ति के मालिक हैं।
माधुरी दीक्षित
अपनी अदाओं और अभिनय से लाखों दर्शकों को दीवाना कर देने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उस वक़्त अपने दीवानों का दिल तोड़ दिया है जब उनकी शादी अमरीकी डॉक्टर ‘श्रीराम माधव नेने’ से हो गयी। श्रीराम मुख्या रूप से ब्रिटैन के रहने वाले हैं, उनके पिता भारतीय थे। आज माधुरी के दो बेटे हैं जिनके नाम ‘अरिन नेने’ और ‘रयान नेने’ है।
तो दोस्तों आपको इनमे कौनसी जोड़ी सबसे अच्छी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।