बॉलीवुड में एक समय था जब कम हाइट वाली अभिनेत्रियों की ज्यादा डिमांड थी। हीरो की अपेक्षा हेरोइन की हाइट फिल्मों में कम दिखानी होती थी इसलिए हीरो से कम कद वाली अभिनेत्रियों को ही लिया जाता था। कम कद वाली अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में खूब रंग भी बिखेरा जैसे की जया भादुरी, रानी मुखर्जी, काजोल आदि। लेकिन अब जमाना बदल चुका है। आज फिल्म इंडस्ट्री में लम्बे कद वाली अभिनेत्रियों ने ही अपना वर्चस्प कायम कर रखा है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की 5 सबसे लम्बी अभिनेत्रियों के बारे में जो आज के समय में दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।
1. कैटरीना कैफ
भारत की सबसे सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक ‘कैटरीना कैफ’ ने कई फिल्में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं। बता दें की कैटरीना के परिवार में सभी लम्बे हैं। ऐसे में उनका लम्बा होना भी स्वाभिक है। कैटरीना की हाइट लगभग 5 फीट 8.5 इंच है। जो की बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से ज्यादा है।
2. दीपिका पादुकोण
फिल्म इंडस्ट्री में इस समय शीर्ष पर चल रहीं ‘दीपिका पादुकोण’ सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपनी लम्बाई के लिए भी बॉलीवुड में मशहूर हैं। क्युकी दीपिका फिल्मों में आने से पहले एक मॉडल ही रह चुकी हैं इसलिए उनकी कद काठी और फिगर मॉडल जैसा ही है। बता दें की दीपिका की हाइट 5 फीट 9 इंच है।
3. कृति सेनन
वर्ष 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ‘कृति सेनन’ बड़ी ही तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे लम्बी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनकी लम्बाई करीब 5 फीट 9 इंच है।
4. अनुष्का शर्मा
फिल्मों में कम समय में ही बड़ी पहचान बनाने वाली ‘अनुष्का शर्मा’ ने आज करोड़ों दर्शकों को अपनी खूबसूरती का कायल कर दिया है। अनुष्का बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होने के साथ साथ सबसे लम्बी अभिनेत्रियों में भी अपना नाम रखती हैं। उनकी लम्बाई करीब 5 फीट 8 इंच है।
5. डायना पेंटी
दीपिका पादुकोण की हमशक्ल कही जाने वाली ‘डायना पेंटी’ की सिर्फ शक्ल ही नहीं बल्कि उनकी लम्बाई भी दीपिका से मेल खाती है। जी हाँ बता दें की डायना बॉलीवुड की सबसे लम्बी अभिनेत्री कही जाती हैं डायना की हाइट 5 फीट 10 इंच है।
यह भी पढ़िए : ये हैं साउथ की 5 खूबसूरत अभिनेत्रियां जो कमाती हैं सबसे ज्यादा
तो दोस्तों इनमे से आपकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें।