व्यक्ति का हुनहर और उसकी मेहनत ही उसे सफलता की चोटियों तक पहुंचाती है। बॉलीवुड में भी ऐसा अक्सर देखने को मिलता हैं। यूँ तो बॉलीवुड में परिवारवाद बहुत ज्यादा है। परन्तु कुछ कलाकार ऐसे भी रहे हैं जो फिल्मी जगत के ना हो कर एक गरीब परिवार या यूँ कहें की एक किसान के घर में जन्मे परन्तु फिर अपने हुनर और कड़ी मेहनत से फिल्मी जगत में एंट्री करके बॉलीवुड में एक बड़ी पहचान बना लिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों से रूबरू करवाते हैं।
1. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में अपना नाम शामिल कर चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक खेती किसानी वाले परिवार से आते हैं। बता दें की नवाज उत्तर प्रदेश के ‘बुढ़ाना’ गांव के रहने वाले हैं। गांव में उनके पिताजी की काफी जमीन है। फिल्म लाइन में आने से पहले नवाज अपने पिता की खेती में काफी मदद किया करते हैं। आज भी जब वे अपने गांव आते हैं तो अपने खेतों में जरूर जाते हैं।
2. धर्मेंद्र
पंजाब के एक छोटे से गांव ‘नसराली’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र भी एक किसान के परिवार से आते हैं। बता दें की उम्र के इस पढ़ाओ पर आने के बाद आज धर्मेंद्र अपना अधिकांश समय अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़े रहना पसंद हैं इसलिए उन्हें आज भी खेती करते या गाय का दूध निकालते देखा जाता है।
3. मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अलग किस्म के किरदार के लिए जाने जाते अभिनेता मनोज बाजपेयी की कहानी बड़ी ही प्रेरक है। दरअसल मनोज बिहार के ‘बेलवा’ गांव में एक किसान परिवार में जन्मे बेहद ही आम इंसान थे। किशोर अवस्था में इन्हे अक्सर खेतों में अपने पिता की मदद करते देखा जाता था। मनोज का हुनहर ही उन्हें दूसरों की भीड़ से अलग खींच कर एक बड़े मंच पर ले आया।
4. राजेश कुमार
सुपर नानी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और बहरूपिया जैसी फिल्मों में नजर आने वाले राजेश कुमार भी खेती करना पसंद करते हैं। राजेश का गांव पटना (बिहार) के पास स्थित है। गांव में राजेश की काफी जमीन है। आज भी वे अपने खेतों में सब्जी और अनाज उगाते हैं। धान कटते समय राजेश को ज्यादातर अपने खेतों में ही देखा जाता है।
5. राजपाल यादव
बॉलीवुड में एक कॉमेडी अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के ‘कुंद्रा’ गांव के रहने वाले हैं। राजपाल का जन्म एक खेती किसानी करने वाले परिवार में हुआ था। अभिनय करने की चाहत राजपाल को मुंबई में फिल्मी जगत तक खींच लाई। फिल्मों में हिट होने के बाद राजपाल ने अपने ही गांव में अपने नाम से काफी जमीन खरीदी। बता दें वे आज भी अक्सर अपने खेतों पर देखे जाते हैं।
तो दोस्तों इन अभिनेताओं के बारे में आपकी क्या राय हैं नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरें पड़ते रहने के लिए हमें फॉलो करें।