भारत जैसे देश में जहाँ बड़ी संख्या में लोग माध्यम वर्ग या उससे नीचे के हैं ऐसे में इंडियन railway ही सस्ते और अच्छे यातायात का सबसे उपयुक्त माध्यम हैं। रेलवे ही अंग्रेजों के ज़माने से भारत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले ट्रांसपोर्ट में से एक हैं। यात्रा अगर बड़ी है तो ऐसे में ट्रेन ही एकमात्र सुविधा जनक ट्रांपोर्ट है जो की यात्री को आराम के साथ साथ समय पर सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचा देता है। लाखों – करोड़ों लोग रोजाना इसका इस्तेमाल करके अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं।
यही वजह है की इंडियन railway स्टेशन पर तमाम सुविधाएँ उपलब्ध करने और इन्हे बढ़ाने में लगी हुयी हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे सबसे ज्यादा प्लेटफार्म हैं और जो आज देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन कहलाते हैं।
1. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भारत के सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्टेशन में शामिल है। माया नगरी मुंबई में अपने सपने लेकर आते लाखों लोगों के लिए यह स्टेशन ही आकर्षण का पहला केंद्र है। भारत में ताजमहल के बाद यह स्टेशन सर्वाधिक छाया चित्र स्मारक है।
दिखने में यह स्टेशन कम और किसी राजा का महल ज्यादा लगता है। बता दें की इस स्टेशन को ‘विक्टोरिया टर्मिनस’ के नाम से भी जाना जाता है। इस रेलवे स्टेशन पर कुल 18 प्लेटफार्म हैं। जिसमे से 7 प्लेटफार्म लोकल ट्रेनों के लिए तो 11 प्लेटफार्म लम्बी दूरी की ट्रेन के लिए हैं।
2. सियालदह रेलवे स्टेशन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मुख्या रेलवे स्टेशन में इस स्टेशन का नाम भी सामने आता है। यह स्टेशन 20 प्लेटफार्म के साथ देश के बड़े रेलवे स्टेशनों में अपनी जगह बनाये हुए है। कोलकाता आने वाली सभी बड़ी ट्रेन इस स्टेशन से हो कर गुजरती हैं। दिन हो या रात यह स्टेशन हमेशा यात्रियों की चहल पहल का केंद्र बना रहता है।
3. चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन
यह चेन्नई शहर का मुख्या रेलवे स्टेशन हैं। यह स्टेशन देखने में बेहद खूबसूरत है। जो की बहार से किसी विश्वविद्यालय के समान प्रतीत होता है। बता दें की इस रेलवे स्टेशन पर 15 प्लेटफार्म हैं।
अंग्रेजों के समय पर यही स्टेशन दक्षिण भारत आने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता था। 142 साल पुरानी इस स्टेशन की बिल्डिंग को नया रूप देकर आज इसमें तमाम सुविधाएँ और सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं जिससे यात्रियों को कोई समस्या ना आए।
4. हावड़ा रेलवे स्टेशन
कोलकाता में स्थित हावड़ा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के मामले में भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहलाता है। इस स्टेशन पर दो टर्मिनल हैं। जो की टर्मिनल एक और दो कहलाते हैं। इस स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफार्म हैं।
यह स्टेशन कोलकाता के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है। इस रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से भी ज्यादा यात्रियों अपनी अपनी मंजिल के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। यह स्टेशन भारत के 1373 से भी ज्यादा स्टेशन से सीधे जुड़ा हुआ है।
5. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
तमाम सुविधाओं से लेस यह स्टेशन नई दिल्ली शहर का मुख्या रेलवे स्टेशन कहलाता है। इस स्टेशन पर यात्रियों के रुकने के लिए वेटिंग रूम के अलावा भी विशेष इंतजाम किये गए हैं। जिसमे से यात्री डारमेट्री, सिंगल रूम या डबल रूम में से कुछ भी अपनी सुविधा अनुसार चुन सकता है। साथ ही उसे फ्री वाई फाई भी उपलब्ध कराया जाता है।
इतना ही नहीं इस स्टेशन के नाम रिकॉर्ड है की इस पर पूरे विश्व का सबसे बड़ा मार्ग इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित है। नई दिल्ली शहर के इस स्टेशन पर 350 से भी ज्यादा ट्रेन संचालित होती हैं। इस पर स्टेशन पर 16 प्लेटफार्म मौजूद हैं।