पति पत्नी का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत माना गया है। इस रिश्ते में प्यार भरोसा और देखभाल सभी कुछ शामिल होता है। इस रिश्ते में प्यार और स्नेह को कई तरीकों से जाहिर किया जा सकता है। पत्नी अपना अधिकाँश समय अपने पति के साथ ही बिताती है और अपनी सारी बातें अपने सुख दुःख सब अपने पति के साथ ही बाटती है।
शादी के बाद जीवन के अंतिम क्षणों तक पति और पत्नी ही एक दूसरे के साथ रहते हैं बाकी लोगों का जीवन में आना और जाना लगा रहता है। जीवन काल के इस लम्बे समय में पति पत्नी अक्सर एक दूसरे को कई नामों से सम्बोधित करते हैं। तो चलिए आज देखते हैं की भारत में वो कौनसे प्रचलित शब्द है जिनसे पति पत्नी एक दूसरे को बुलाते हैं।
पति को ज्यादातर देखते हैं कि वो अपनी पत्नी को जानू या स्वीटू बुलाते हैं। जिसमें पति पत्नी का प्यार और अपनापन झलकता है। औरतें इस नाम को पसंद भी करती है। लेकिन पति को भी किसी प्यार भरे नाम से बुलाना चाहिए। हालांकि पति अक्सर दिखाते है की जैसे उन्हें इन नामों से कोई फर्क नहीं पड़ता परंतु मन ही मन वो बहुत खुश होते हैं और हो भी क्यों न आखिर पत्नी ही एक आदमी की जिंदगी का वो हिस्सा है जो उसे अपने प्यार के कई खूबसूरत रंग दिखा सकती है।
महानगरों की महिलाएं :
भारत में पत्नियां अक्सर अपने पतियों को अलग अलग नाम से सम्बोधित करती हैं। ये समय, स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर निर्भर करता है। जैसे कि आज कल की एडवांस पत्नी अपने पति को हबी(हस्बैंड का संक्षिप्त रूप) और हनी, स्वीटहार्ट कहती हैं। ये शब्द महानगरों में अधिकांश सुनने को मिल जाता है। बड़े बड़े घर की महिलाएं जब किटी पार्टी या क्लब में जाती हैं तो औरतों के बीच अपने पति के बारे में बताते हुए उसे हबी कहकर ही सम्बोधित करती हैं।
यह भी पढ़िए : शादी के बाद क्यों बदल जाता है महिलाओं का शरीर, ये हैं 5 कारण
पारंपरिक महिलाएं :
आमतौर पर भारतीय महिलाएं अपने पति को पारंपरिक तरीके से बुलाती हैं। वे अपने पति का नाम नहीं लेती ऐसे में उन्हें- ऐ जी, ओ जी, सुनते हो जी ये सब कहती हैं ये शब्द पति पत्नी के बीच काफी प्रचलित हैं। इसके अतिरिक्त पति को अगर बुलाना हो तो महिलाएं मराठी में- “अहो” ये सब कह कर बुलाती हैं। अगर ऐसे में घर में बाकि के सद्स्य भी मौजूद हों या कोई और व्यक्ति खड़ा हो तो एक आदर्श महिलाएं अपने पति का नाम ना लेते हुए उन्हें हमेशा आप या चुन्नू-मुन्नू के पापा कह कर ही काम चला लेती हैं। कई घरों में कुछ प्रोफेशनल महिलाएं भी होती हैं जो की दूसरों से अपने पति की बात करते समय उन्हें उनके नाम की जगह पति के सरनेम जैसे की मिस्टर वर्मा या मिस्टर टोपीवाला भी कह कर सम्बोधित करती हैं।